संविधान गीत के जरिये मनाया गया संविधान दिवस
संविधान गीत के जरिये मनाया गया संविधान दिवस
बरेली। संविधान दिवस के अवसर पर साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय के संगीत विभाग के अंतर्गत तबले की छात्राओं द्वारा संविधान गीत का प्रस्तुतीकरण किया गया इसका मुख्य उद्देश्य छात्राओं को संविधान की विशेषताओं का उसके गौरव से परिचित कराना था। कार्यक्रम में 12 छात्राओं ने भाग लिया यह कार्यक्रम प्रधानाचार्य डॉ अनुपमा मेहरोत्रा के नेतृत्व में हुआ जिसमें डॉ दीपशिखा, अंजू मिश्रा, आकांशा रस्तोगी, नन्दनी आदि उपस्थित रहीं।