तहेरे भाई कर रहे नाबालिग से छेड़छाड़, आरोप
बरेली। थाना बारादरी के गंगापुर निवासी एक 14 वर्षीय युवती ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के कार्यालय पर शिकायती पत्र देते हुए आरोप लगाया है कि उसके तहेरे तीन भाई उसके साथ गलत नियत से कई बार छेड़छाड़ कर चुके हैं जिसकी शिकायत पहले भी पुलिस में कर चुकी है पीड़िता ने बताया कि उसकी मां घरों में चौका बर्तन साफ सफाई करके घर का खर्चा चलाती है जिसका आरोपी लोग फायदा उठाना चाहते हैं उसने बताया कि 14 अप्रैल को वह खाना खाकर छत पर सोने जा रही थी तभी मुलजी मान शराब पीकर उत्पात मचा रहे थे छत पर जाते वक्त तीनों आरोपियों ने बुरी नियत से हाथ पकड़ कर घसीट लिया और बदतमीजी करने लगे जिस पर पीड़ित चीखी चिल्लाई तब उसको छोड़ कर भाग गए जिसकी सूचना डायल हंड्रेड को दी गई परंतु वह लोग हाथ नहीं आए पुलिस के जाने के बाद वह लगातार पीड़िता को उठा ले जाने की धमकियां दे रहे हैं एवं शराब के नशे में अक्सर हंगामा काट रहे हैं पीड़िता ने बताया कि खींचातानी में आरोपियों के नाखूनों के निशान भी पीड़िता के हाथों पर मौजूद है।