मुखबिर की सूचना पर एक स्मैक तस्कर गिरिफ्तार
मुखबिर की सूचना पर एक स्मैक तस्कर गिरिफ्तार
बरेली। फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुधवार को एक स्मैक तस्कर को गिरिफ्तार करके जेल भेज दिया। उसके पास से नौ ग्राम स्मैक बरामद की गई है।उसकी निशानदेही पुलिस ने कस्बा के एक स्मैक तस्कर के घर दबिश दी थी।लेकिन वह घर पर नही मिला।
पुलिस के मुताबिक मंगलवार देर शाम गाँब टीयूलिया निवासी रिजवान बन्द पड़ी रबर फैक्ट्री गेट पर खड़ा था। मुखबिर की सूचना पर जब पुलिस की टीम उससे पूछताछ करने गयी तो वह पुलिस को देखकर भागने लगा। दो सिपाहियों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया।उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से नौ ग्राम स्मैक की पुड़िया बरामद की गई।पूछताछ में उसने कस्बा के उस तस्कर का मोबाइल नम्बर बताया जिससे वह स्मैक लाया था।पुलिस ने उस नंबर की डिटेल निकालकर तस्कर के घर दबिश दी।लेकिन वह घर पर नही मिला।जिस पर पुलिस ने बुधवार दोपहर के बाद रिजवान को जेल भेज दिया।