मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष में किया कार्यक्रम
मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष में किया कार्यक्रम
बरेली। साहू राम स्वरूप महिला महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के तत्वावधान में मानवाधिकार दिवस के उपलक्ष में भारत में महिला मानवाधिकारों की स्थिति विषय पर डॉ नागेश्वर प्रसाद पूर्व प्राचार्य गन्ना उत्पादक पीजी कॉलेज कॉलेज बहेड़ी के अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया डॉ नागेश्वर प्रसाद ने अपने व्याख्यान में मानवाधिकारों के इतिहास व विकास पर प्रकाश डालते हुए भारतीय संविधान में वर्णित महिलाओं के मूल अधिकारों पर विस्तार से चर्चा की उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे प्रजातंत्र मजबूत होगा उसी के अनुपात में महिलाओं के अधिकारों में भी वृद्धि होगी कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ अनुपमा मेहरोत्रा ने की उन्होंने भी छात्राओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग और सचेत रहने की सलाह दी कार्यक्रम में विभाग की शिक्षिका श्रीमती मीनू गुप्ता सुधा गुप्ता व सोनिया हुसैन का विशेष सहयोग रहा विभागाध्यक्ष डॉ प्रीति पाठक ने भी छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग किया उन्होंने सभी का धन्यवाद दिया कार्यक्रम का संचालन एम ए प्रथम वर्ष की छात्रा कुमारी समृद्धि सिंह ने किया कार्यक्रम में स्नातक व स्नातकोत्तर स्तर की लगभग 50 छात्राओं ने सहभागिता की