बन्द पड़े अस्पताल को कोविड में इस्तेमाल करने की अपील
शहर की पाश कालोनी में बन्द पड़ा है शील अस्पताल
बरेली। कोरोना महामारी के बढ़ते प्रकोप के कारण बने हालातों में मरीजों के लिए अस्पतालो में बेड की कमी को ध्यान में रखते हुए जिला अधिकारी से अपील की गई है कि बरेली में एक अस्पताल काफी लम्बे समय से सील होने के कारण बंद है। जिसमें बेड, वार्ड, मेडिकल, और ऑक्सीजन सप्लाई पाइप लाइन हर बेड तक उपलब्ध है। राजेंद्रनगर स्थित शील अस्पताल को कोविड अस्पताल में बदला जा सकता है। अस्पताल के बंद होने के साथ सभी उपकरण भी अन्दर बंद है, जो कोविड अस्पताल के लिए जरूरी साबित हो सकते है। अस्पताल की कमी को इस अस्पताल के माध्यम से काफी हद दूर करने में मदद मिलेगी और शहर के बीच में लोगों को उपचार कराने में भी मदद मिलेगी। अगर शील अस्पताल को प्रशासन कुछ समय के लिए अपने अधीन कर ले और उसको कोविड अस्पताल में बदला जाए तो मरीजों को उपचार हेतु और प्रशासन को जगह ढूंढने के स्तर पर मदद मिल सकेगी।