जिला कारागार में बंदी ने बैरक के शौचालय में फंदा लगाकर किया आत्मदाह
जिला कारागार में बंदी ने बैरक के शौचालय में फंदा लगाकर किया आत्मदाह
एनडीपीएस एक्ट में जेल में बंद था
बरेली। जिला कारागार में एक बंदी ने शुक्रवार देर रात बैरक के शौचालय में फांसी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना रात करीब पौने दो बजे की है।आत्महत्या करने वाला बंदी भूरा सिरौली के मकबरा गांव का रहने वाला था। शुक्रवार रात जब बैरक के सभी बंदी सो गए तो वह शौचालय पहुंचा और वहां कुंडी पर गमछे का फंदा बनाकर लटक गया। भूरा के आत्महत्या करनेे की जानकारी तब हुई जब एक दूसरा बंदी शौचालय के लिए पहुंचा। उसने देखा कि भूरा फंदे पर लटका हुआ है। इस पर उसने सूचना जेल प्रशासन को दी। जेल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मौजूदगी में शव फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। जिला जेल अधीक्षक विजय विक्रम सिंह ने बताया कि मौत के कारणों की जांच की जा रही है। भूरा के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। बैरक में बंदियों में किसी प्रकार के झगड़े की संभावना से जेल प्रशासन ने इन्कार किया है।अधिकारियों का कहना है कि प्रथमदृष्टया भूरा ने आत्महत्या की है।जेल में कोई मारपीट नहीं हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का असल कारण पता चल सकेगा।फिलहाल भूरा के आत्महत्या का कारण जानने के लिए उसके परिवार वालों से बात की जा रही है।