नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुरू किया अनिश्चित कालीन धरना

पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुरू किया अनिश्चित कालीन धरना



विधानसभा प्रत्याशी पर हुए हमले में आरोपियों की नहीं हुई गिरफ्तारी



बरेली।    आदमी पार्टी की शहर विधानसभा प्रत्याशी कृष्णा भारद्वाज पर हुए जानलेवा हमले में आरोपियों की गिरफ्तारी ना होने के विरोध में शुरू हुआ अनिश्चित कालीन धरना ।। 

जिला अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि जब तक हमलाबरो को गिरफ्तार नहीं किया जाता है और कृष्णा भारद्वाज को सुरक्षा मुहैया नहीं कराई जाती है तब तक इस धरने का समापन नहीं होगा यदि धरने से भी पुलिस प्रशासन कोई आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं करता है तो आम आदमी पार्टी इस धरने को अनशन में परिवर्तित करने का काम करेगी धरने की अध्यक्षता पार्टी जिला अध्यक्ष विनय कुमार सिंह कर रहे हैं  वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ० पी.पी सिंह यादव ने प्रशासन पर तंज कसते हुए कहा की घटना के 10 दिन बीत गए लेकिन अभी तक जानलेबा हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है क्योंकि आरोपी हिंदू युवा वाहिनी भाजपा के संगठन से संबंधित है आरोपी ललित सक्सेना जिसकी नामजद एफ आई आर दर्ज कराई गई है, वह अब भी शहर में खुलेआम घूम रहा है इसमें प्रशासन कहीं ना कहीं बड़ी लापरवाही कर रहा है । धरने का संचालन  देख मीडिया प्रभारी राजेश कुमार  ने की।धरने में मुख्य रूप अमित कुमार प्रदेश सचिव(अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ), विनय कुमार सिंह(जिला अध्यक्ष, आप पार्टी) , डॉ०पी.पी सिंह यादव (बरिष्ठ जिला अध्यक्ष), डाॅ तनवीर अंसारी(महानगर अध्यक्ष),   राजेश कुमार सिंह,  शालिनी शर्मा,  सुनीता गंगवार,उमेश सिंह चौहान, भोजीपुरा विधानसभा प्रत्याशी महेंद्र सिंह राणा जी, नरेश गंगवार, शुएब कुरेशी, उमेश सिंह चौहान , आसिफ उपस्थित रहे ।

whatsapp whatsapp