Wednesday, 09-09-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

अभी एक साल हुआ नहीं, दुल्हन पैसा व जेवर लेकर फरार

अभी एक साल हुआ नहीं, दुल्हन पैसा व जेवर लेकर फरार 


सामूहिक विवाह समारोह में करवाई थी शादी


ससुराल पहुँचे प्रार्थी से साले ने की मारपीट


बरेली।         थाना सीबीगंज के हमीरपुर मैं रहने वाले नवल किशोर पुत्र चंद्रपाल का विवाह 14 जनवरी 2021 को शाहजहांपुर जिले के रामलीला ग्राउंड में सामूहिक विवाह समारोह के अंतर्गत ग्राम करौंदा में रहने वाली युवती से हुआ था 24 दिसम्बर को महिला पैसा व जेवर लेकर फरार हो गई।  प्रार्थी ने एसएसपी को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि शाहजहांपुर में रहने वाली युवती से सामूहिक विवाह समारोह में उसका विवाह हुआ था परंतु विवाह के बाद से ही लगातार वह बिना बताए अपने मायके चली जाती थी कायदे से देखा जाए तो वह लगातार दो महा भी साथ में नहीं रही। आरोप है कि 24 दिसंबर कि सुबह नवल किशोर अपनी नौकरी पर गया था जब वह वापस आया तो उसकी पत्नी घर में रखे हुए 10 हजार रुपए व जेवर लेकर फरार थी प्रार्थी ने अपने ससुराल फोन करके जानकारी ली तब ससुराल पक्ष ने बताया की वह वहां नहीं पहुंची प्रार्थी ने सब जगह अपनी पत्नी की तलाश की उपरांत फिर से पता किया तो वह अपने मायके पहुंच चुकी थी सोमवार को जब प्रार्थी पत्नी को लेने अपने ससुराल पहुंचा तब उसके साले ने उसके साथ मारपीट की और भगा दिया पीड़ित ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है

whatsapp whatsapp