द्रौपदी कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्या ने किया वृक्षारोपण।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर द्रोपदी कन्या इंटर कॉलेज बरेली की प्रधानाचार्या डॉ. रामश्री गंगवार ने अपने समस्त स्टाफ के साथ वृक्षारोपण किया।
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर द्रोपदी कन्या इंटर कॉलेज बरेली की प्रधानाचार्या डॉ. रामश्री गंगवार ने अपने समस्त स्टाफ के साथ वृक्षारोपण किया। एक पेड़ मां के नाम मुहिम के तहत विद्यालय में औषधीय एवं समाज उपयोगी पौधों का रोपण किया गया। प्रमुख रूप से तुलसी, मीठा नीम, कढ़ीपत्ता, चंपा आदि के वृक्षों को रोपित किया गया।
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अपने जन्मदिन के अवसर पर प्रत्येक वर्ष प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना ही चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए। पर्यावरण को स्वच्छ बनाने, वातावरण को हरा भरा बनाए रखने में इन पौधों का विशेष योगदान होता है।