देवदूत बने विक्की भरतौल नहीं चाहते किसी की जान जाए: विपुल मिश्रा
बरेली। बिथरी चैनपुर विधानसभा से लोकप्रिय विधायक राजेश कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल के सुपुत्र हिमांशु मिश्रा उर्फ विक्की भरतौल लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की मदद कर रहे है विक्की भरतौल ने बताया की मै अभी पिछले दिनों कोरोना संक्रमित हो गया था और अस्पताल में भर्ती होने के बाबजूद भी जनता की मदद कर रहा था भगवान के आशीर्वाद अब मै पूर्णतया स्वस्थ हूं मेरे पास लगातार फोन व्हाट्सएप व फेसबुक के माध्यम से कोरोना संक्रमित लोग व उनके परिजन समस्या बताते है मै तत्काल संज्ञान में लेकर कोविड रोगियों के लिए आईसीयू बैड आक्सीजन इंजेक्शन व विभिन्न प्रकार की दवाइयां दिलाने का काम कर रहा हू मेरा सभी से निवेदन है कि अतिआवश्यक कार्य हो तभी घर से बाहर निकले अन्यथा विल्कुल भी ना निकले घर मे रहे सुरक्षित रहे मेरे पिता जी श्री राजेश कुमार मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल विधायक बिथरी चैनपुर बरेली से लेकर लखनऊ तक आक्सीजन और अस्पतालों का समन्वय लगातार कर रहे है और क्षेत्रवासियों की फोन पर ही समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारी से फोन से कह कर समस्याओं का निस्तारण कर रहे है भाजपा कार्यकर्ता विपुल मिश्रा ने बताया है कि देवदूत बनकर काम कर रहे है विक्की भरतौल नही चहाते किसी की जान जाए पिछले वर्ष लगे लॉकडाउन में माननीय विधायक पप्पू भरतौल व उनके सुपुत्र हिमांशु मिश्रा उर्फ विक्की भरतौल ने जनता को राशन पानी और विभिन्न प्रकार की कोल्ड्रिंक जूस देने काम किया चाहे विधानसभा क्षेत्र के लोग हो या बरेली के किसी भी कोने से जिसने भी फोन और मैसेज कर मदद मांगी तत्काल प्रभाव से राशन देने का काम किया पलायन कर आ रहे लोगो को चप्पल पहनाने का काम किया था इस वर्ष इस विकट महामारी में कोरोना संक्रमित लोगो की मदद बिना किसी भेद भाव के कर रहे है जिन लोगों की मदद माननीय विधायक व सुपुत्र विक्की भरतौल कर रहे है उनके परिजन फोन व सोशाल मीडिया के माध्यम से लिखते है कि विधायक जी आप जितनी मदद कर रहे है उतनी कोई भी नही कर रहा है भगवान करे आपको मेरी व मेरे परिवार की उर्म लग जाये इस प्रकार से लोग भगवान से दुआ करते है जीतेगा भारत हारेगा कोरोना