27 जुलाई से होगा विशाल धरना प्रदर्शन: अशफाक
27 जुलाई से होगा विशाल धरना प्रदर्शन: अशफाक
बरेली। जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव/ मीडिया प्रभारी जिया उर रहमान ने बताया कि 27 जुलाई से पैट्रोल, डीजल एवं क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर तहसील स्तरीय धरना प्रदर्शन होगा और यह 3 अगस्त को समापन होगा। कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक सकलैनी ने कहा कि आज पैट्रोल, डीजल के साथ साथ रसोई गैस सिलेंडर के दामों में भी लगातार मूल्य वृद्धि हो रही है जिस कारण गरीबों , मध्य वर्गीय परिवारों का बजट बिगड़ गया है डीजल के दामों में लगातार मूल्य वृद्धि होने से किसानों का फ़सल लागत मूल्य बढ़ गया है साथ ही माल भाड़ा भी बढ़ जाने से अन्य वस्तुओं आटा , दाल , चावल , सब्जियों के दाम भी बढ़ गये। सत्ता में आने से पहले बहुत हुईं महंगाई की मार अब की बार मोदी सरकार का नारा देने वाली केंद्र की मोदी और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार लोगों के दर्द को नहीं समझ पा रही है वह सिर्फ बड़ी बड़ी धोषणाए कर लोगों को सपने दिखा रही हैं आज गांवों में वैक्सीनेशन का कार्य बहुत ही धीमी गति से चल रहा है पहले लोगों को उचित इलाज नहीं मिल पाया और अब वैक्सीन नहीं लग पा रही है इन्हीं सब समस्याओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से चरण बद आन्दोलन धरना,प्रदर्शन सभी तहसीलों में होगा ।