नाबालिग से जबरन धर्म परिवर्तन कर शादी का दवाब
नाबालिग से जबरन धर्म परिवर्तन कर शादी का दवाब
आरोपी का भाई भी भगा चुका है लड़की
बरेली। थाना सुभाष नगर के पूर्वा बब्बन खां पाल कॉलोनी की रहने वाली एक महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के समक्ष प्रार्थना पत्र पेश किया है जिसमें उसने बताया है कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री को पड़ोस के ही लड़के आए दिन आते जाते अश्लीलता कर परेशान करते हैं एवं जबरन शादी करने का दबाव बना रहे हैं महिला ने आरोप लगाया कि 25 मई को आरोपी सहित उसके परिवार में पुत्री को रास्ते में रोक लिया और उसके पिता का चोपला पर एक्सीडेंट होने की बात कहकर उसे साथ ले गए आरोप है कि निकट ही एक मंदिर में ले जाकर जबरन धर्म परिवर्तन करा शादी करने का दबाव बनाने लगे पीड़ित नाबालिक किसी तरह वहां से जान बचाकर भागी तभी से वह लोग जबरन शादी का जवाब बना रहे हैं और शादी ना करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं एवं युवती के भाइयों को झूठे केस में फ़ँसाने की धमकी दे रहे हैं। यह भी आरोप है कि आरोपी का बड़ा भाई पहले भी एक लड़की को भगा चुका है जिसकी उम्र 17 वर्ष की है उसके खिलाफ भी मुकदमा पंजीकृत हो चुका है